9 पावरकॉम कर्मचारी पानी की टंकी पर चढ़े, हाथों में पेट्रोल की बोतलें; रेगुलर करने की मांग पर विभाग को घेरा

8.7kViews
1409 Shares

 रेगुलर किए जाने की मांग को लेकर पावरकाॅम आउटसोर्स स्पाॅट बिलिंग मीटर रीडर यूनियन, पंजाब का आंदोलन अब और तेज हो गया है। अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे यूनियन के नौ सदस्य बुधवार तड़के करीब चार बजे माता कौशल्या सरकारी अस्पताल के सामने स्थित जिला स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय की पानी की टंकी पर चढ़ गए। यूनियन का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक टंकी पर चढ़े कर्मचारी नीचे नहीं उतरेंगे।

यूनियन के राज्य प्रधान लखविंदर सिंह ने बताया कि आंदोलन को तेज करने के उद्देश्य से ही 9 सदस्यों ने यह कदम उठाया है। उन्होंने दावा किया कि टंकी पर चढ़े कर्मचारी अपने साथ पेट्रोल से भरी बोतलें भी लेकर गए हैं। इसे लेकर मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में भी चिंता का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *