सलमान खान की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर भले ही सफल न हो पाई हो, लेकिन दबंग खान ने अभी तक घुटने नहीं टेके हैं। साल 2026 में वह पूरे जोश के साथ पर्दे पर लौटने की तैयारी कर रहे हैं। इस वक्त उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें से एक मूवी को ऐसी है, जो धुरंधर 2 (Dhurandhar )को भी धूल चटा सकती है।
सलमान खान की साउथ फिल्म से जो लोग जुड़े हैं, वह ‘धुरंधर’ फिल्म में काम कर चुके हैं। ‘वॉन्टेड’ और ‘दबंग’ वाले एक्शन अवतार में लौटने के लिए सलमान खान की फिल्म के डायरेक्टर ने कुछ ऐसा प्लान किया है, जो सुपरस्टार के चाहने वालों के लिए एक बड़ा सरप्राइज होगा
‘धुरंधर’ की टीम ने किया सलमान को ज्वाइन?
अपूर्व लाखिया की देशभक्ति फिल्म ‘मातृभूमि’ की शूटिंग खत्म करने के बाद, सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों साउथ डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली की मूवी SVC 63 की शूटिंग में व्यस्त हैं। मोस्ट अवेटेड फिल्म में उनके साथ नयनतारा की जोड़ी पहली बार जमने वाली है।
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान की पैन इंडिया फिल्म के लिए निर्देशक वामशी पेडिपल्ली ने ‘धुरंधर’ की ‘कोरियन एक्शन टीम’ को हायर किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिस्टर ओह SVC 63 में सलमान खान के फिल्म में सभी एक्शन सीन्स को डिजाइन करेंगे। इससे पहले कोरियन एक्शन टीम धुरंधर के अलावा, ‘किल’ और ‘वॉर 2’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी है।


