वाराणसी के चौबेपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पंखे के सहारे फंदे से लटका मिला शव
क्षेत्र के नरायनपुर गांव में शनिवार की सुबह दो बच्चों की मां विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में पंखे की कुंडी में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर मायके वालों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

