संवादहीनता बना रही रिश्तों को नाजुक, पसंद-नापसंद व माहौल पर हो खुलकर चर्चा

8.9kViews
1055 Shares

 नारी कल्याण समिति की मासिक बैठक में हाल की घटनाओं पर गहरा दुख व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने चिंता जताई कि आज पारिवारिक नींव कमजोर होती जा रही है। विवाह के पवित्र बंधन में छल, कपट और हत्या जैसे घिनौने रूप सामने आ रहे हैं।

संवादहीनता रिश्तों को नाजुक बना रही है। संस्था की अध्यक्ष डा. ज्योति जैन ने कहा कि सुखद और समृद्धि की कल्पना लिए दो परिवारों के बीच विवाह संबंध अब तलाक, लड़ाई और संबंध विच्छेद की ओर बढ़ रहे हैं। दो परिवारों को जोड़ने वाला सेतु आज जर्जर हो गया है। माता-पिता संयुक्त परिवार का प्रबंधन नहीं कर पा रहे हैं। समाज में संस्कारों की कमी स्पष्ट दिखाई दे रही है।

उन्होंने कहा कि मेरठ का ड्रम कांड, इंदौर का हनीमून कांड और पुणे का चर्चित सिया कांड हमारी संस्कृति पर प्रश्न चिन्ह लगा रहे हैं। मंत्री सीमा गुप्ता ने कहा कि परिवार में बच्चों की पसंद-नापसंद, माहौल, रीति-रिवाज और संस्कृति पर खुलकर चर्चा होनी चाहिए। परिवार को बच्चों की मानसिकता पर ध्यान देना चाहिए, ताकि ऐसी घटनाएं न हों। बैठक में रीता, शशि, अंजू, अंजलि, अनीता, संगीता, नीता, लता, गौरी, मोनिका, मिथले, पारुल, गीता और पुष्पलता उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *