‘मैं होता तो नहीं खिलाता’ दूसरे मैच में भी वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिलना चाहिए मौका; पूर्व ओपनर ने ये क्या कह दिया

आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं मिला था। इस बात से फैंस काफी निराश हुए थे। संभावना जताई जा रही है कि टीम इंडिया दूसरे टी20 मैच में वैभव को मौका दे सकती है जो आज खेला जाना है, लेकिन भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने फिर ऐसी बात कह दी है जो फैंस को चुभ जाएगी।

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल-2026 में 776 रन बनाए थे और वह लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे। इसी के दम पर उन्होंने टीम इंडिया में जगह मिली है। उनके टीम इंडिया में आने के बाद सभी को वैभव के इंटरनेशनल डेब्यू का इंतजार हो रहा है।

मैं तो नहीं सेलेक्ट करता’

दूसरा टी20 मैच आज खेला जाना है और उम्मीद जताई जा रही है कि टीम इंडिया वैभव को प्लेइंग-11 में चुन सकती है। हालांकि, आकाश चोपड़ा का कहना है कि अगर वह टीम मैनेजमेंट का हिस्सा होते तो वैभव को दूसरे टी20 में भी नहीं चुनते।

आकाश ने कहा, “मैं गलत हो सकता हूं, लेकिन मैं उन्हें फिर भी नहीं खिलाता। मैं संजू सैमसन या ईशान किशन को नहीं ड्ऱॉप नहीं करता। मैं टॉप-3 में कोई बदलाव नहीं करता और उनसे अलग परिणाम की आशा करता। अगर हम अगले मैच में पहले बल्लेबाजी करें तो हो सकता है कि हम 250 रन बना दें। हम इसी तरह से बल्लेबाजी करते हैं क्योंकि हम इसमें सक्षम हैं। ये कमजोर आयरलैंड है जिसने भारत के खिलाफ इतिहास बनाया।”

किसकी जगह आएंगे वैभव

वैभव सूर्यवंशी ओपनिंग बल्लेबाज हैं। अगर वह टीम में आते हैं तो अभिषेक शर्मा या संजू सैमसन की जगह टीम में आएंगे। अभिषेक ने पिछले मैच में 49 रन बनाए थे। संजू का बल्ला जरूर शांत रहा था। ऐसे में अगर वैभव की जगह बनती है तो वह संजू की जगह ही बनती है। या ये भी संभव है कि टीम ईशान किशन को बाहर कर संजू को तीसरे नंबर पर भेजे और वैभव को अभिषेक के साथ ओपनिंग के लिए भेज दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *