करावल नगर: रिवॉल्वर साफ करते वक्त वकील से चली गोली, पड़ोसी महिला को लगी; डर से खुद की ले ली जान

6.5kViews
1104 Shares

पूर्वी दिल्ली के करावल नगर से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया।

जानकारी के अनुसार, करावल नगर इलाके में एक वकील लाइसेंसी रिवॉल्वर की सफाई कर रहा था। इसी दौरान अचानक उससे गोली चल गई।

यह गोली एक पड़ोसी महिला को जा लगी। जब इस बात का पता चला तो वकील सदमे और खौफ में आ गया। आरोप है कि वह इतना डर गया कि इसी वजह से वकील ने खुद को भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान नीरज के रूप में हुई है वहीं घायल महिला का नाम राजवती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *