दीपिका पादुकोण प्रोफेशनल लाइफ कमिटमेंट के साथ-साथ अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को भी काफी एन्जॉय कर रही हैं। रणवीर सिंह के साथ वह जल्द ही अपने दूसरे बेबी के स्वागत के लिए तैयार हैं। इस बीच ही एक्ट्रेस ने महिला क्रिकेटरों के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की नई मैटरनिटी गाइडलाइंस का जश्न मनाया है।
दीपिका पादुकोण ने पोस्ट शेयर कर जताई खुशी
ICC के इस नए मैटरनिटी की इस नई गाइडलाइन को सराहना करते हुए दीपिका पादुकोण ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को स्टोरी पर शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा, “यह महिला खेलों के लिए एक ऐतिहासिक मोमेंट है।” इसके साथ ही उन्होंने क्लैप का पोस्ट भी शेयर किया है।
आईसीसी ने अपनी नई पॉलिसी के तहत प्रेग्नेंसी के बाद महिला खिलाड़ी की खेल में वापसी को ध्यान में रखते हुए एक सही फ्रेमवर्क तैयार किया है, जिसमें मेडिकल और साइकोलॉजिकल सपोर्ट, ट्रेनिंग के लिए फ्लेक्सिबल शेड्यूल, चाइल्ड केयर सपोर्ट और मां के लिए जरूरी चीजों को शामिल किया गया है। जिससे महिला क्रिकेटर जब वापसी करें तो प्रोफेशन में लौटने में उन्हें मदद मिले। इसके अलावा ICC ने अपनी गाइडलाइंस में यह भी सुनिश्चित किया कि उनके प्लेयर्स को मदरहुड और खेल में से कोई एक चीज न चुननी पड़े।
19 अप्रैल को दीपिका पादुकोण ने दी थी खुशखबरी
दीपिका पादुकोण डेढ़ महीने पहले 19 अप्रैल को दूसरी बार मां बनने की खुशी फैंस के साथ शेयर की थी। इस पोस्ट में उनकी लाडली बेटी दुआ ने हाथ में प्रेग्नेंसी चेक करने वाली किट पकड़ी हुई है, जिसमें दो लाइने हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन में दो नजर के इमोजी लगाए थे।
आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण की उनके नए घर बांद्रा से बालकनी में खड़े हुए उनकी एक तस्वीर इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थी, जिसमें एक्ट्रेस का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने बेटी का जन्म 8 सितंबर 2024 में हुआ था।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

