कानपुर में गंगा में नहाते समय डूबे चार दोस्त, तीन को बचाया गया; एक किशोर की मौत
परमट घाट पर मंगलवार भाेर में गंगा नहाने के दौरान चार किशोर दोस्त डूबने लगे। शोर सुनकर नाविकों ने तीन को तो बचा लिया, लेकिन तीसरा किशोर गहराई में जाने से डूब गया। गोताखोरों की मदद से काफी देर बाद उसकी तलाश की जा सकी, लेकिन तब तक की उसकी मौत हो चुकी थी।
बर्रा के जरौली फेस-1 निवासी 14 वर्षीय गोलू साहू के मुताबिक, वह जरौली में रहने वाले दोस्त 14 वर्षीय अर्पित, 14 वर्षीय शिवम गुप्ता, 12 वर्षीय सत्यम, खाड़ेपुर नई बस्ती निवासी 14 वर्षीय सागर के साथ परमट घाट पर नहाने गए थे।
लेकिन वह उन सभी के कपड़े देखने के लिए बाहर ही बैठा था, जबकि चारों नहाते हुए आगे जाने लगे। उन्होंने आवाज देकर घाट के पास ही रहने को कहा था, लेकिन इसीबीच वे लोग गहराई में जाने से डूबने लगे। शोर मचने पर आसपास रहे नाविकों ने गंगा में छलांग लगा दी।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

