पहले दिन मेरठ में 22 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भीड़ से हुई परेशानी

 सोमवार को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से कांस्टेबल भर्ती परीक्षा देने हजारों अभ्यर्थी शहर में विभिन्न साधनों से पहुंचे। रेलवे स्टेशन और रोडवेज पर बहुत अधिक भीड़ रही। इससे सीट पाने को अभ्यर्थी और अन्य यात्रियों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा।

सोमवार को पहली पारी में 22 हजार अभ्यर्थियों ने भाग लिया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा कराई जा रही है। परीक्षा से एक घंटा पहले ही ट्रेजरी से पुलिस सुरक्षा में प्रश्न पत्र परीक्षा केंद्र पर पहुंचे।

प्रश्न पत्रों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अफसर को लगाया गया। अफसर सीसीटीवी से निगरानी कर रहे हैं। एसपी ट्रैफिक ऑफिस में इसका कंट्रोल रूम बनाया गया है।

एसपी यातायात राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि 48 परीक्षा केद्रों पर पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा कराई गई है। पहली पारी में 22 हजार अभ्यर्थियों ने भाग लिया।

उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों की तलाशी लेने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस पर लगाया गया था। रेलवे स्टेशन व रोडवेज बस अड्डा समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी पुलिस लगाई गई। ताकि परीक्षा देकर लौट रहे अभ्यर्थी सुरक्षित वापस जा सके।

परीक्षा को पूरी तरह से पारदर्शिता रखा गया। सॉल्वर गैंग और ऐसे अन्य तत्वों की तलाश में एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की टीमें लगी हैं।

प्रदेश का तीसरा बड़ा परीक्षा केन्द्र है मेरठ

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से सोमवार 8 जून से 10 जून तक होने वाली आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष के पदों पर सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा हो रही है। तीन दिनों में जिले के 48 केन्द्रों पर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के 1.30 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे।

मेरठ प्रदेश का तीसरा बड़ा केन्द्र है, जहां इतनी तादाद में अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के दौरान त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इस बार अभ्यार्थियों के अलावा ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों का भी सत्यापन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *