नवानगर में स्पा की आड़ में जिस्मफरोशी का कथित खेल! ‘चौबे’ का संदिग्ध कृत्य? पुलिस की चुप्पी का राज क्या?
सिंगरौली। नवानगर क्षेत्र में संचालित एक संदिग्ध स्पा सेंटर को लेकर अब कई गंभीर बातें सामने आ रही हैं। सूत्रों के मुताबिक नवानगर का चौबे नामक व्यक्ति स्पा सेंटर की आड़ में कथित रूप से देह व्यापार का नेटवर्क संचालित कर रहा है। सूत्रों का दावा है कि इस पूरे खेल में दूसरे प्रदेशों के साथ-साथ विदेशों से भी युवतियों को अवैध तरीके से सिंगरौली बुलाए जाने की बात सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार, युवतियों को स्पा सेंटर में काम के नाम पर बुलाकर कथित रूप से देह व्यापार के धंधे में धकेला जाता है। बताया जा रहा है कि नवानगर में बैठा चौबे इस पूरे कथित नेटवर्क में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

मसाज के नाम पर NCL-NTPC कर्मचारियों को बनाया जा रहा निशाना?
सूत्रों के मुताबिक इस कथित खेल का एक और पहलू बेहद गंभीर है। बताया जा रहा है कि चौबे NCL, NTPC सहित अन्य कंपनियों के कर्मचारियों को पहले अपने नवानगर स्थित स्पा सेंटर में युवतियों से मसाज करवाने का ऑफर देता है। जिसके बाद मसाज की आड़ में युवतियों से सम्बन्धित कर्मचारी के साथ अवैध शारीरिक संबंध बना लिया जाता है जिसके बाद चौबे और संबंधित युवती साथ में मिलकर पुलिस कार्रवाई करवाने की बात करते हुए कथित तौर पर ब्लैकमेलिंग का खेल शुरू करते है। बताया जा रहा है कि इसमें युवती और चौबे मिलकर संबंधित कर्मचारी को कथित रूप से दबाव में लेने और उससे पैसे ऐंठने की कोशिश करते हैं। यदि सूत्रों से सामने आ रही यह जानकारी सही है तो मामला केवल स्पा सेंटर की संदिग्ध गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ब्लैकमेलिंग और संगठित अपराध के संभावित नेटवर्क की ओर भी इशारा करता है।

दूसरे प्रदेशों और देशों से युवतियों को लाने का दावा
सूत्रों के मुताबिक चौबे कथित तौर पर अन्य प्रदेशों और देशों से युवतियों को सिंगरौली बुलाकर उन्हें स्पा सेंटर से जोड़ता है। सूत्रों का कहना है कि इन युवतियों को यहां पनाह देने के बाद उनसे कथित रूप से अवैध गतिविधियां कराई जाती हैं। ऐसे में कई गंभीर सवाल खड़े होते हैं।
- यदि बाहर से युवतियां सिंगरौली लाई जा रही हैं तो उनकी पहचान और दस्तावेजों की जांच कौन कर रहा है?
- वे किस उद्देश्य से जिले में आ रही हैं?
- स्पा सेंटर में उनकी भूमिका क्या है?
- और सबसे महत्वपूर्ण, क्या संबंधित एजेंसियों को इसकी जानकारी है?
पुलिस की भूमिका?
इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल पुलिस की कथित चुप्पी को लेकर उठ रहा है। सूत्रों का दावा है कि नवानगर क्षेत्र में स्पा सेंटर को लेकर लंबे समय से चर्चाएं होने के बावजूद संबंधित पुलिस कार्रवाई से दूरी बनाए हुए है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस को कथित गतिविधियों की जानकारी होने के बावजूद चौबे पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। यही वजह है कि अब सवाल उठ रहा है कि आखिर ऐसा क्या कारण है कि नवानगर के इस स्पा सेंटर और उससे जुड़े चौबे पर पुलिस की नजर नहीं पड़ रही? क्या पुलिस को इस कथित नेटवर्क की जानकारी नहीं है या फिर जानकारी होने के बावजूद कार्रवाई नहीं की जा रही। खैर ये तो यह जांच का विषय है।

कार्रवाई नहीं होने से बढ़ रहा कथित नेटवर्क का मनोबल?
सूत्रों का कहना है कि लंबे समय तक कार्रवाई नहीं होने के कारण चौबे का कथित मनोबल बढ़ा हुआ है और वह बेखौफ होकर स्पा सेंटर की आड़ में अपनी गतिविधियां संचालित कर रहा है। हालांकि इन तमाम सूचनाओं की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है, लेकिन यदि इनमें सच्चाई है तो मामला बेहद गंभीर है। पुलिस को चाहिए कि स्पा सेंटर की वैधता, वहां काम करने वाली युवतियों की पहचान, उनके दस्तावेज, CCTV फुटेज, ग्राहकों से होने वाली बातचीत समेत पूरे नेटवर्क की जांच करे। खास तौर पर यदि NCL और NTPC कर्मचारियों को कथित रूप से निशाना बनाकर ब्लैकमेलिंग की जा रही है तो इसकी शिकायतों और डिजिटल साक्ष्यों की जांच से पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर सामने आ सकती है। अब देखना यह है कि नवानगर के चौबे से जुड़े इस कथित स्पा नेटवर्क को लेकर सामने आ रही सूचनाओं पर पुलिस संज्ञान लेती है या फिर स्पा सेंटर की आड़ में चल रही गतिविधियों को लेकर उठ रहे सवाल यूं ही अनुत्तरित रहेंगे।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

