केरलम: राजीव चंद्रशेखर का माकपा और आइयूएमएल पर वक्फ अधिनियम पर भय फैलाने का आरोप

1236 Shares

केरलम भाजपा के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने विपक्षी माकपा और आईयूएमएल पर संशोधित वक्फ कानून को लेकर भय और गलत सूचना फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा कानून के शासन से संबंधित है, ना कि धर्म से जुड़ा है।

भाजपा नेता चंद्रशेखर ने शनिवार को एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि संसद ने राज्य वक्फ बोर्डों में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल करने का कानून पारित किया है और यह कानून केरलम सहित पूरे देश पर लागू होता है।

वक्फ का मुद्दा धर्म से संबंधित नहीं- चंद्रशेखर

चंद्रशेखर कहा कि वक्फ का मुद्दा धर्म से संबंधित नहीं है। यह कानून के शासन से संबंधित है। लोगों को सच बताने के बजाय माकपा और भारतीय यूनियन मुस्लिम लीग (आइयूएमएल) फिर से भय फैला रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों पार्टियां जानबूझकर गलत सूचना फैला रही हैं और राजनीतिक लाभ के लिए इस मुद्दे को साम्प्रदायिक बनाने का प्रयास कर रही हैं, बजाय इसके कि वे संसद द्वारा पारित कानून का सम्मान करें।

केरल उच्च न्यायालय की भूमिका क्या?

गौरतलब है कि भाजपा नेता चंद्रशेखर की यह टिप्पणियां केरल उच्च न्यायालय द्वारा 15 जुलाई को एक अंतरिम आदेश के बाद आईं, जिसमें राज्य वक्फ बोर्ड को उसकी अनुमति के बिना कोई बड़ा निर्णय लेने से रोका गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *