गुरदासपुर में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, डेरा बाबा नानक में दो पिस्तौल और चार गैगजीन के साथ युवक को दबोचा

4.8kViews
1702 Shares

 पुलिस स्टेशन डेरा बाबा नानक और काउंटर इंटेलिजेंस पठानकोट टीम ने संयुक्त अभियान के दौरान दो तुर्की मेड पिस्तौल और चार मैगजीन के साथ एक युवक को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की।

इस संबंध में जानकारी देते हुए डेरा बाबा नानक पुलिस स्टेशन के एसएचओ अशोक कुमार ने बताया कि काउंटर इंटेलिजेंस पठानकोट टीम की सूचना मिली थी कि कलानौर की ओर से डेरा बाबा नानक आ रहा एक अज्ञात व्यक्ति हथियारों की खेप ला रहा है।

घेराबंदी के दौरान गुजरां कादियान गांव के टी-पॉइंट के पास बारिश से बचने के लिए एक शेड के नीचे खड़े एक व्यक्ति की तलाशी ली गई जिसके हाथ में एक लिफाफा था। तलाशी में तुर्की निर्मित दो 30 बोर पिस्तौल और चार मैगज़ीन बरामद हुईं।

एसएचओ अशोक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान गुर सुखविंदर सिंह उर्फ सबा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि डेरा बाबा नानक पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *