नेपाल में बैंक का डेढ़ करोड़ नकद और 50 करोड़ का सोना सुरक्षित, पुलिस ने बढ़ाई निगरानी

5.8kViews
1393 Shares

नेपाल में करीब आठ घंटे की लगातार कोशिश के बाद पुलिस ने एग्रीकल्चर डेवलपमेंट बैंक की त्रिशूली-ढुंगे शाखा से नकदी और सोना सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

पुलिस के अनुसार, शाखा से करीब 1.5 करोड़ रुपये नकद और लगभग 50 करोड़ रुपये मूल्य का सोना बरामद कर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। इसके साथ बैंक के जरूरी दस्तावेज भी सुरक्षित किए गए। कार्रवाई के दौरान पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत की। घटना के बाद बैंक की संपत्ति को सुरक्षित रखने के लिए पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।

सीमा सुरक्षा के लिए स्थानीय नागरिकों की भूमिका अहम: एएसपी
आपरेशन कवच के तहत थाना शोहरतगढ़ की कोटिया चौकी पर एसएसबी व भारत-नेपाल सीमावर्ती ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ बैठक हुई। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी ने सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अधिकारियों ने आपरेशन कवच के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में किसी भी संदिग्ध अथवा अवैध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस या सुरक्षा एजेंसियों को सूचना दें। उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा मजबूत करने में स्थानीय नागरिकों की भूमिका महत्वपूर्ण है।

बैठक में साइबर अपराध से बचाव को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया। अनजान व्यक्ति से ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी या अन्य गोपनीय विवरण साझा नहीं करने की अपील की गई। इस दौरान कोटिया चौकी प्रभारी विजय सिंह, आरक्षी रामसेवक यादव एसएसबी निरीक्षक नीरज शर्मा आदि समेत अधिकारी-कर्मचारी व ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्य मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *