तजिंदरपाल सिंह तूर को हराकर समरदीप ने कटाया ग्लासगो का टिकट

5.2kViews
1817 Shares

मध्य प्रदेश के समरदीप सिंह गिल ने सोमवार को नेशनल सीनियर फेडरेशन कप के आखिरी दिन पुरुषों के शाट पुट इवेंट में नेशनल रिकार्ड धारी पंजाब के अनुभवी थ्रोअर तजिंदरपाल सिंह को हराकर स्वर्ण पदक जीता और इस प्रदर्शन के साथ इस साल ग्लासगो में हाने वाले कामनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालिफाई भी कर लिया।

दो बार के एशियन गेम्स चैंपियन तूर ने अपनी शुरुआत 20.07 मीटर के पहले थ्रो से की, लेकिन 25 साल के गिल चौथे प्रयास में 20.46 मीटर के साथ आगे निकल गए। तूर के नाम 21.77 मीटर नेशनल रिकार्ड है, लेकिन इस प्रतियोगिता में वह अपनी खोई हुई बढ़त वापस पाने की कोशिश में नाकाम रहे और उनका अंतिम प्रयास 20.06 मीटर रहा।वहीं पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ में कर्नाटक के लो हर्डलर यशस पी ने स्वर्ण और एनसीओई त्रिवेंद्रम के संतोष कुमार टी ने रजत पदक जीतकर कामनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालिफाई किया। यशस ने 49.00 सेकेंड और संतोष कुमार 49.06 सेकेंड का समय निकाला। पुरुषों के भाला फेंक ईवेंट महाराष्ट्र के शिवम लोहकरे ने 81.71 मीटर के साथ स्वर्ण जीता, लेकिन कामनवेल्थ के लिए क्वालिफिकेशन मार्क 82.61 मीटर से चूक गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *