‘हमारी सरकार में दिल्ली वाले भूल चुके थे पावर कट, बंद हो गए थे इनवर्टर…’ बिजली कटौती पर भड़के केजरीवाल

3.6kViews
1774 Shares

आम आदमी पार्टी ने कहा है कि दिल्ली में लोग पिछले साल की तरह इस बार भी भीषण गर्मी में पावर कट की मार झेलने को मजबूर हैं।

आप ने कहा है कि एक तरफ दिल्ली का तापमान 45 डिग्री के पार चले जाने के कारण लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है तो दूसरी तरफ भाजपा सरकार ने पूरी दिल्ली में बार-बार पावर कट करके लोगों का जीवन कठिन बना दिया है।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पावर कट की शिकायतों को लेकर इंटरनेट मीडिया के कुछ स्क्रीनशाॅट साझा कर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।

‘हमारी सरकार पावर कट भूल चुके थे दिल्ली वाले’

उन्होंने कहा कि पावर कट से दिल्लीवाले बेहाल हैं और भाजपा सरकार कुछ नहीं कर रही है। केजरीवाल ने एक्स पर कहा कि 45 डिग्री की भीषण गर्मी में पूरी दिल्ली में पावर कट लग रहे हैं। दिल्लीवाले बेहाल हैं।

कभी भी लाइट कट जा रही है। कहा कि हमारी सरकार में दिल्ली में लोग पावर कट भूल चुके थे। इनवर्टर बिकने बंद हो गए थे। भाजपा ने सत्ता में आते ही दिल्ली को 15 साल पीछे धकेल दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *