कहते हैं कि अगर प्यार सच्चा हो और जिद अटूट,तो किस्मत को भी झुकना पड़ता है। रुधौली तहसील क्षेत्र में पिछले एक हफ्ते से हाई-वोल्टेज ड्रामे की वजह बन चुकी एक अनूठी प्रेम कहानी आखिरकार अपने सुखद अंजाम तक पहुंच गई। प्रेमी से शादी की जिद में सात दिनों के भीतर दो बार मोबाइल टावर पर चढ़ने वाली युवती (नाजिया) का निकाह मंगलवार को उसके प्रेमी (मेहताब) के साथ मुकम्मल हो गया। प्रेमी को आनन-फानन में बंगलूरू से ट्रेन पकड़कर बस्ती आना पड़ा।
बहन की ससुराल में शुरू हुई थी लव स्टोरी
रुधौली क्षेत्र के मझौवा कला की रहने वाली नाजिया की बहन का निकाह संतकबीरनगर के बेलहर सेंगर गांव में हुआ है। करीब तीन साल पहले जब नाजिया अपनी बहन के घर गई थी,तभी उसकी मुलाकात मेहताब से हुई।धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। इस बीच मेहताब काम के सिलसिले में बंगलूरू चला गया।
दूरी और बेरुखी
जब नाजिया ने शादी का दबाव बनाया तो मेहताब किसी वजह से पीछे हटने लगा और आना कानी करने लगा। नाजिया मेहताब के साथ ही जीने-मरने की कसम खा चुकी थी। उसके बाद नाजिया द्वारा परिवार के लोगों से मेहताब से शादी करने की बात रखी तो नाजिया के पिता बेटी की रिश्ता को लेकर मेहताब के घर गए लेकिन बात नहीं बनी तो कुछ दिन के बाद नाजिया के पिता शादी की बात को लेकर हनुमानगंज चौकी पर प्रार्थना पत्र दिया। लेकिन वहां भी कोई बेहतर निष्कर्ष नहीं निकला ।
इधर नाजिया अपने प्रेमी मेहताब के साथ जीने मरने का जो कसम खाई थी। उसके लिए नाजिया तरह-तरह की तरकीब लगाकर मेहताब से शादी करने की जुगत में लगी रही। लेकिन उसका कोई जुगाड़ सफल नहीं हुआ। मेहताब की बेरुखी से परेशान होकर नाजिया ने ऐसा कदम उठाया जिसने पुलिस और प्रशासन के होश उड़ा दिए।
- 12 मई पहला हंगामा: नाजिया वाल्टरगंज क्षेत्र के पडिया चौराहे के पास लगे एक मोबाइल टावर पर चढ़ गई और कूदकर जान देने की धमकी दी। पुलिस सहित आला अधिकारी ने पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मेहताब से फोन से बात करने के बादउसे नीचे उतारा।
- 17 मई दूसरा हंगामा: बात न बनते देख नाजिया रविवार को दोबारा रुधौली क्षेत्र के मूडाडीहा एक टावर पर चढ़ गई। इस बार उसने साफ कह दिया शादी की तारीख तय होने के बाद ही नीचे उतरूंगी।‘थानेदार’ बने मैचमेकर, वीडियो कॉल पर तय हुआ रिश्ता
मामला बिगड़ता देख रुधौली के थाना प्रभारी संजय दुबे ने कमान संभाली। वे तुरंत संतकबीरनगर स्थित मेहताब के घर पहुंचे और मेहताब के पिता से वीडियो काल के जरिए टावर पर बैठी नाजिया की बात कराई। जब मेहताब के परिवार ने निकाह के लिए हामी भर दी, तब जाकर नाजिया सुरक्षित नीचे उतरी।मस्जिद में कुबूल हुआ निकाह
वादे के मुताबिक, मेहताब मंगलवार को बंगलूरू से सीधे रुधौली पहुंचा। रुधौली थाने के पास स्थित एक मस्जिद में दोनों परिवारों और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में पूरी रस्म-ओ-रिवायत के साथ दोनों का निकाह कराया गया।क्षेत्र में तरह -तरह के चर्च
इंटरनेट मीडिया पर से लेकर हर चौराहे पर इस अनोखी शादी की चर्चा है। और इंटरनेट मीडिया समेत और प्लेटफार्म पर नाजिया के दो बार टावर चढ़ने व मस्जिद में हो रहे निकाह की फोटो खूब वायरल हो रही थी जिसे देखकर लोग तरह-तरह के चर्चा भी कर रहे थे और लोग कह रहे हैं कि नाजिया की ‘टावर वाली जिद’ के आगे आखिरकार मेहताब का इनकार हार गया और जीत सिर्फ प्रेम की हुई।


