दरभंगा: धेरूख रेलवे गुमटी के पास पलटा सीमेंट लदा ट्रक, चालक की मौके पर ही मौत

 बहेड़ा थाना क्षेत्र के धेरूख रेलवे गुमटी स्थित  एसएच-56 पर सीमेंट लदी एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान सीताराम झा (44) के रूप में हुई है। वह अशोक पेपर मिल थाना क्षेत्र के थलवारा वार्ड नंबर-3 निवासी शोभाकांत मिश्र के पुत्र थे।

चालक की मौके पर ही मौत

घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं ट्रक को पोकलेन की मदद से साइड कराकर यातायात व्यवस्था को बहाल कर दिया।

बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह ट्रक सीमेंट लेकर बिरौल की ओर जा रही थी, तभी धेरूख रेलवे गुमटी के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रक पलट गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि चालक की मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *