लखीमपुर में पूर्व ब्लाक प्रमुख ने दी आत्महत्या की धमकी, लाइसेंसी बंदूक व पेट्रोल के साथ खुद को मंदिर में किया बंद

 मितौली ब्लाक के पूर्व ब्लाक प्रमुख राधेश्याम भार्गव ने शनिवार सुबह कस्बे के कष्ट हरण मंदिर में अपने को कैद कर लिया। वह साथ मे अपनी लाइसेंसी बंदूक और पेट्रोल भी लिए हैं। पूर्व प्रमुख ने यह कदम मंदिर के रखरखाव और उसकी जमीन पर कब्जे को लेकर उठाया है।

पूर्व प्रमुख के इस कारनामें से तहसील से लेकर जिला प्रशासन तक में खलबली मच गई। मौके पर पहुंची मितौली पुलिस मंदिर का दरवाजा खुलवाने के लिए उनकी मान मनोव्वल करने में लगी है। पूर्व प्रमुख ने मंदिर के रखरखाव और उसकी जमीन पर कब्जे को लेकर प्रशासन व स्थानीय नेता पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *