अंबेडकरनगर में तड़तड़ाईं पुलिस की गोलियां, मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

9.4kViews
1625 Shares

अकबरपुर कोतवाली के हिस्ट्रीशीटर को टांडा पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। चोरी की बाइक और तमंचा बरामद किया है। घायल हिस्ट्रीशीटर का सीएससी टांडा में इलाज चल रहा है।

सीओ शुभम कुमार ने बताया कि शुक्रवार देर रात करीब एक बजे सूचना मिली कि गैंगस्टर एक्ट का आरोपित धौरहरा पुल की ओर जा रहा था। पुलिस धौरहरा पुल के पास उसका इंतजार कर रही थी। कुछ देर बाद एक व्यक्ति बाइक से आता दिखा। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।

पुलिस की फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिससे वह गिर गया। पूछताछ में बदमाश की पहचान अकबरपुर के लोरपुर ताजन के सज्जाद के रूप में हुई। तलाशी में उसके पास से तमंचा, कारतूस बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार सज्जाद अकबरपुर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है।https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ambedkarnagar-ambedkarnagar-police-encounter-historysheeter-sajjad-arrested-40240789.html

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *