दहेज का लालच… तीन तलाक और दूसरी शादी का दबाव, उत्तराखंड में हलाला का खौफनाक सच

 यूसीसी के तहत उत्तराखंड में पति समेत आठ पर हलाला का पहला मुकदमा दर्ज हुआ है। महिला ने पति समेत आठ पर दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कराया था।

पति और परिवार के लोग हलाला के लिए महिला पर दबाव बना रहे थे। पुलिस की जांच में इसकी पुष्टि होने पर धाराएं बढ़ाई गई। साथ ही एक अन्य का नाम भी इसमें शामिल किया गया। जिसके चलते आरोपितों की संख्या नौ हो गई। पुलिस ने इस मामले में आरोप पत्र दाखिल किये हैं।

बुग्गावाला थाना क्षेत्र निवासी एक युवती की शादी दो साल पहले मोहम्मद दानिश निवासी मजाहिदपुर सतीवाला थाना बुग्गावाला से हुई थी। शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग उसे कम दहेज लाने के लिए ताने देने लगे। दहेज नहीं लाने पर उसे कमरे में बंद कर पिटाई की गई थी। महिला को उसके पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया था।

महिला का आरेाप था कि पति और ससुराल के लोग फिर से शादी करने के लिए उस पर हलाला करने का दबाव डाल रहे थे। जिसके चलते महिला ने चार अप्रैल 2026 को दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक का मुकदमा पति मोहम्मद दानिश, ससुर सईद, जेठ मोहमद अरसद, देवर प्रवेज और जावेद, सास गुलशाना, ननद सलमा तथा ननदोई फैजान पर दर्ज कराया था। इस मामले में यूसीसी के तहत हालाला की धाराएं नहीं लगने पर महिला और उसके स्वजन में रोष हो गया था।

उस दौरान पुलिस ने इस मामले में जांच के बाद यूसीसी के तहत हलाला की धाराएं बढ़ाये जाने की बात कही थी। इस मामले की जांच बुग्गावाला थाना के उप निरीक्षक मनोज कुमार कर रहे थे। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पीड़िित और अन्य के बयानों के बाद महिला पर हलाला के लिए दबाव बनाये जाने की पुष्टि हुई। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में यूसीसी के तहत यूसीसी एक्ट की धारा-32(1)(2)व 32(1)(3)की बढोत्तरी की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *