Royal Enfield बना दुनिया का तीसरा सबसे मजबूत ऑटो ब्रांड, TATA Motors भी टॉप 5 में शामिल

Brand Finance की 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक, Royal Enfield दुनिया का तीसरा सबसे मजबूत ऑटोमोबाइल ब्रांड बन गया है। भारतीय कंपनी ने इस मामले में कई बड़े विदेशी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है। इस लिस्ट में भारतीय मोटरसाइकिल कंपनी अब Toyota और BMW के ठीक बाद आती है। Royal Enfield ने Audi और Ferrari जैसे बड़े नामों को भी पीछे छोड़ दिया है। लिस्ट में Audi चौथे तो वहीं Ferrari सातवें स्थान पर है।

Royal Enfield का स्कोर

रिपोर्ट के मुताबिक, Royal Enfield का ब्रांड स्ट्रेंथ इंडेक्स स्कोर 100 में से 88.9 है और इसे AAA रेटिंग दी गई है। यह दिखाता है कि दुनिया भर के टू-व्हीलर बाजार में कंपनी का प्रभाव बढ़ रहा है। रॉयल एनफील्ड की कुल ब्रांड वैल्यू 30 प्रतिशत बढ़कर 1.2 बिलियन डॉलर पहुंच गई है। एक समय था जब Royal Enfield को केवल चुनिंदा लोगों की रेट्रो बाइक बनाने वाली कंपनी माना जाता था। लेकिन, अब यह दुनिया के बड़े ब्रांड्स के बीच अपनी खास जगह बना चुकी है।

ग्लोबल लेवल पर बढ़ता नेटवर्क

Royal Enfield की कामयाबी के पीछे उसका दुनिया भर में बढ़ता कारोबार है। कंपनी अब 80 से ज्यादा देश की अपनी पकड़ बना चुकी है। Royal Enfield अब दुनिया भर के 80 से अधिक देशों में काम कर रही है। पूरी दुनिया में कंपनी ने 3,200 से भी ज्यादा रिटेल आउटलेट्स का नेटवर्क है। कंपनी ने अंतर्राष्ट्र्रीय स्तर पर CKD असेंबली प्लांट लगाए हैं जिससे मुख्य बाजारों में इसकी मौजूदगी मजबूत बनी हुई है।

ब्रांड के मुताबिक यूरोप, दक्षिण अमेरिका, दक्षिण-पूर्वी एशिया और ऑस्ट्रेलिय जैसे इलाकों में इसकी मांग काफी अच्छी बनी हुई है।

कैसे हुई इतनी कामयाब?

Hunter 350 और Super Meteor जैसे मॉडल उन ग्राहकों को अपनी ओर खींच रहे हैं जिसे आसान राइडिंग अनुभव और अलग दिखाने वाली डिजाइन पसंद है। नई Himalayan 450 के आने से कंपनी का एडवेंचर लाइन-अप और भी मजबूत हो गया है। इस बाइक ने उन राइडर्स के बीच Royal Enfield की लोकप्रियता बढ़ाई है।

बाकी भारतीय कंपनियां

इस लिस्ट में Royal Enfield के अलावा Mahindra, TATA Motors और Maruti Suzuki जैसे अन्य भारतीय ब्रांड शामिल थे। दुनिया के सबसे मजबूत ऑटोमोबाइल ब्रांड्स में TATA Motors ने पांचवा स्थान हासिल किया है जो इनके लिए बड़ी उपलब्धि है। इस लिस्ट में Mahindra 25वें स्थान पर रही जबकि Maruti Suzuki को 34वां स्थान मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *