रामबाग में इंटरप्रिटेशन सेंटर का शुभारंभ: जानने को मिलेगा मुगलों के पहले बाग का पूरा इतिहास

रामबाग में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा बनवाए गए इंटरप्रिटेशन सेंटर का शुभारंभ शनिवार को क्षेत्रीय निदेशक वसंत स्वर्णकार ने किया। इंटरप्रिटेशन सेंटर में बाबर द्वारा बनवाए गए बाग, जहांगीर के समय हुए बदलाव, ब्रिटिश काल में गेस्ट हाउस की तरह इस्तेमाल किए जाने की जानकारी दी गई है।

रामबाग में इंटरप्रिटेशन सेंटर का उद्घाटन  के बाद निरीक्षण करते भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के क्षेत्रीय निदेशक वसंत स्वर्णकार।

आगरा रामबाग में इंटरप्रिटेशन सेंटर का शुभारंभ

बाग का निर्माण 1526 से 1530 के मध्य हुआ था। यह देश में मुगलों द्वारा बनवाए गए प्रारम्भिक बागों में से एक है। बाबर मई, 1526 में ही आगरा आया था और उसने यमुना पार के क्षेत्र को रहने के लिए चुना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *