25 साल बाद फिर बनेगा इतिहास! Lagaan की ब्लॉकबस्टर जोड़ी Aamir-आशुतोष एक और पीरियड ड्रामा के लिए आए साथ

25 साल पहले आमिर खान और आशुतोष गोवारिकर ने एक ऐसी फिल्म थी जिसने भारतीय सिनेमा को इंटरनेशनल लेवल तक पहचान दिलाई। वो फिल्म थी स्पोर्ट्स ड्रामा ‘लगान’ (Lagaan)। जो सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक एहसास था, और आज भी यह एक ‘कल्ट क्लासिक’ बनी हुई है।

25 साल फिर साथ आ रही सुपरहिट जोड़ी

‘लगान’ के साथ इतिहास रचने के 25 साल बाद, आमिर खान और फिल्ममेकर आशुतोष गोवारिकर एक और इमोशनल ‘पीरियड स्पोर्ट्स ड्रामा’ (Period Sports Drama) के लिए फिर से साथ आने को तैयार हैं। लगान ऑस्कर नॉमिनेशन में जाने वाली भारत की तीसरी फिल्म थी।

किसकी बायोपिक है यह स्पोर्ट्स ड्रामा?

पिंकविला की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, यह जोड़ी महान भारतीय क्रिकेटर लाला अमरनाथ (Lala Amarnath) के जीवन पर आधारित एक फिल्म के लिए साथ आ रही है। फिल्म अभी काफी आगे के स्टेज पर है और स्क्रिप्ट पढ़ने के कई सेशन पहले ही पूरे हो चुके हैं। यह 1947 में भारत-पाकिस्तान बंटवारे की पृष्ठभूमि पर आधारित एक इमोशनल और प्रेरणादायक स्पोर्ट्स ड्रामा है।

आमिर का वर्कफ्रंट

इससे पहले, आमिर ने इंटरव्यू में इस बात की पुष्टि की थी कि वह सितंबर 2026 से लगातार तीन फिल्मों की शूटिंग करेंगे। खबरों के मुताबिक, इसके बाद फिल्ममेकर राहुल मोदी का स्टार्टअप-बेस्ड ड्रामा आएगा, जिसमें श्रद्धा कपूर भी होंगी; और फिर ‘3 इडियट्स’ का मोस्ट अवेटेड सीक्वल आएगा, जिसमें आमिर के साथ विक्की कौशल, आर. माधवन और शरमन जोशी नजर आएंगे। ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल की शूटिंग 2027 के दूसरे हाफ में शुरू होगी।

लगान के बारे में

लगान: वन्स अपॉन ए टाइम इन इंडिया 2001 में रिलीज हुई एक भारतीय हिंदी भाषा की ऐतिहासिक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसे आशुतोष गोवारिकर ने लिखा और निर्देशित किया है। इस फिल्म को आमिर खान ने प्रोड्यूस किया था, जिन्होंने इसमें मुख्य भूमिका निभाई है; उनके साथ नवोदित अभिनेत्री ग्रेसी सिंह और ब्रिटिश कलाकार रेचल शेली और पॉल ब्लैकथॉर्न भी नजर आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *