वारंटी पति को छुड़ाने थाने गई महिला ने किया ऐसा काम कि खुद हो गई गिरफ्तार

न्यायालय में तारीख पर उपस्थित न होने पर वारंटी को पकड़कर पुलिस थाने ले आई। थोड़ी देर बाद थाने ने पहुंची आरोपित की पत्नी ने हंगामा करते हुए अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेल लिया और माचिस से आग लगाने का प्रयास किया।
पुलिस ने महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है। ग्राम हुकूमतपुर केशो उर्फ गांवड़ी निवासी बलवेंद्र सिंह के न्यायालय में तारीख पर उपस्थित नहीं होने पर वारंट हो गए थे।

वारंट के आधार पर पुलिस आरोपित को पकड़कर थाने ले आई। इसके बाद बलवेंद्र सिंह की पत्नी अनुराधा उसको छुड़ाने के लिए थाने पहुंची और पुलिस पर दबाव बनाने लगी। महिला ने थाना परिसर में अपने बेटे से पेट्रोल मंगाकर अपने ऊपर छिड़कने का प्रयास किया। इसी दौरान महिला कांस्टेबल ने महिला से पेट्रोल की बोतल छीन ली। पुलिसकर्मियों ने उसे समझाने का काफी प्रयास किया और थाने से बाहर निकाल दिया।इसके थोड़ी देर बाद ही महिला छोटी बोतल में फिर से पेट्रोल लेकर थाना परिसर में पहुंच गई और सिर पर डाल लिया। हाथ में माचिस लेकर महिला हंगामा करने लगी, जिस पर महिला कांस्टेबल ने हंगामा कर रही महिला अनुराधा को पकड़ लिया।
कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपित महिला पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पति-पत्नी को सक्षम न्यायालय में पेश कर दिया, जहां से उन्हें न्यायिक हालत में जेल भेज दिया गया।

प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी, आरोपित गिरफ्तार

स्योहारा: गांव खेड़ी जट निवासी जुबैर ने शनिवार को फेसबुक पर प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। मामला जानकारी में आने पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि इस मामले में एसआइ प्रमोद कुमार की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उससे पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *