पटना के कई इलाकों में आज 3 घंटे तक गुल रहेगी बिजली, कार्य पूरा होते ही बहाल होगी आपूर्ति

 सड़क निर्माण और बिजली लाइन शिफ्टिंग कार्य के कारण बुधवार को राजधानी के कई इलाकों में करीब तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लेने की अपील की है।

पहला शटडाउन दीघा जीआइएस से निकलने वाले 11 केवी आउटगोइंग फीडर पर सुबह 10:30 से दोपहर 1:00 बजे तक रहेगा। इस दौरान आरसीडी द्वारा सड़क निर्माण कार्य किया जाएगा।

इससे लोटस मेंशन, विहारा होम्स, मधुरानी काम्प्लेक्स, द्वारिकाधीश एन्क्लेव, अवध विहारी विला, रुद्रा रेजिडेंसी और सिपाही भगत गैलेक्सी समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

दूसरा शटडाउन आनंद बाजार पावर सब-स्टेशन से

वहीं दूसरा शटडाउन आनंद बाजार पावर सब-स्टेशन से संचालित 11 केवी पीएचईडी फीडर पर सुबह 10:00 से दोपहर 1:00 बजे तक रहेगा। इस दौरान बुडको द्वारा लाइन शिफ्टिंग का कार्य किया जाएगा। इसके कारण खरंजा रोड, सगुना मोड़, कुसवाहा पंचायत और झटपटिया हनुमान मंदिर के आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी।

पेसू ने बताया कि कार्य पूरा होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। उपभोक्ताओं से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *