पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) का 2026 सीजन पेशावर जाल्मी की टीम ने जीता। 3 मई को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर जाल्मी टीम ने हैदराबाद किंग्समैन को 5 विकेट से मात दी।
पेशावर जाल्मी की टीम ने पीएसएल का खिताब दूसरी बार अपने नाम किया, जबकि अपना पहला पीएसएल सीजन खेल रही हैदराबाद किंग्समेन रनर-अप रही। फाइनल मैच के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने लीग के रिवॉर्ड स्ट्रक्चर में बदलाव किया।
PSL 2026 Prize Money: कितनी है पीएसएल की प्राइज मनी?
दरअसल, PSL के इतिहास में पहली बार, फ्रेंचाइजियों को खिलाड़ियों के इनाम के साथ-साथ अलग से प्राइज मनी मिलेगी। विजेता पेशावर जाल्मी की टीम को 5 लाख डॉलर मिलेंगे (जो कि भारतीय रुपयों में 4.74 करोड़ रुपये है), जबकि उपविजेता को 3 लाख डॉलर (2.84 करोड़ रुपये) मिलेंगे। इसके अलावा बेस्ट प्लेयर डेवलपमेंट प्रोग्राम वाली फ्रेंचाइजी के लिए 2 लाख डॉलर अलग से रखे गए हैं।
आईपीएल 2026 की प्राइज मनी कितनी है?
आईपीएल 2026 का खिताब जीतने वाली टीम को कितनी रकम मिलेगी, इसका एलान नहीं हुआ है, लेकिन पिछले सीजन की बात की जाए तो विजेता टीम को 2.4 मिलियन डॉलर यानी 20 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिली थी, जो कि पीएसएल से 4 गुना ज्यादा है। जबकि आईपीएल 2025 की रनर-अप की टीम को 13 करोड़ रुपये मिले थे।
IPL vs PSL Prize Money की होती है तुलना
पीएसएल की प्राइज मनी की तुलना अकसर आईपीएल से होती है, लेकिन उनके टूर्नामेंट की कुल प्राइज मनी आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत के एक सीजन की कमाई से 5 गुना कम है। बता दें कि लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये में ऋषभ पंत को आईपीएल 2025 ऑक्शन में खरीदा था और उन्हें टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी बनाया था।
पीएसएल की विजेता टीम की प्राइज मनी की तुलना अगर पंत के एक सीजन की सैलरी से करें तो वह लगभग 5-6 गुना कम है।


