विजय की पार्टी ने DMK के गढ़ में लगाई सेंध, चेपॉक-थिरुवल्लिकेनी सीट से पीछे चल रहे उदयनिधि

 तमिलनाडु की चेपॉक-थिरुवल्लिकेनी विधानसभा सीट इस बार भी हॉट बनी हुई है। यह सीट DMK का गढ़ है और इसे बचाने की जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री MK Stalin के बेटे और उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन पर है, लेकिन शुरुआती नतीजों (Chepauk Thiruvallikeni Assembly Election Result 2026) में वह विजय की पार्टी TVK के उम्मीदवार डी सेल्वम से पीछे चल रहे हैं।

उदयनिधि पर राजनीतिक विरासत बचाने का जिम्मा

चेपॉक-थिरुवल्लिकेनी  सीट DMK का गढ़ मानी जाती है। 2008 में अस्तित्व में आने के बाद से ही यहां से DMK जीतती रही है और पिछला चुनाव खुद उदयनिधि स्टालिन यहां से जीते थे। पुरानी चेपॉक सीट से Udhayanidhi Stalin के दादा और 5 बार के मुख्यमंत्री एम करुणानिधि कई बार विधायक बने।

चेपॉक-थिरुवल्लिकेनी चेन्नई सेंट्रल लोकसभा सीट का हिस्सा है। यह एक घनी आबादी वाला, शहरी और राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्र है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, 2021 के विधानसभा चुनावों के दौरान चेपॉक-थिरुवल्लिकेनी निर्वाचन क्षेत्र में 2,34,067 मतदाता थे।

कौन हैं उदयनिधि स्टालिन

27 नवंबर, 1977 को जन्मे उदयनिधि स्टालिन, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और 5 बार के CM एम करुणानिधि के पोते हैं। उदयनिधि तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री का पद संभालने वाले तीसरे और सबसे युवा व्यक्ति हैं।

2019 के यूथ विंग के सचिव के रूप में राजनीति में एट्री लेने वाले उदयनिधि ने 2021 के विधानसभा चुनाव में चेपॉक-थिरुवल्लिकेनी सीट से पहली बार विधायक बने। उन्होंने पीएमके अपने प्रतिद्वंदी कसाली एवी को 69,355 वोटों से हराया था। अब दूसरी बार जीत के लिए मैदान में हैं।

2022 में अपने पिता MK Stalin की सरकार में युवा कल्याण और खेल विकास मंत्री पद संभाला। 2024 में उनका प्रमोशन हुआ और अब वह तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री हैं। अगर DMK की सरकार बनती है, तो उन्हें भविष्य के मुख्यमंत्री के तौर पर देखा जा रहा है।

फिल्म और राजनीति का गठजोड़

तमिलनाडु की राजनीति में फिल्म का पुराना नाता है। यहां की सत्ता में दशकों से फिल्म अभिनेताओं का ही कब्जा रहा है। उदयनिधि भी जयललिता, करुणानिधि और एम के स्टालिन की तरह एक्टर और फिल्म निर्माण कंपनी रेड जाइंट मूवीज के मालिक हैं। उनकी कंपनी की पहली फिल्म कुरुवी में TVK के संस्थापक और अब DMK के प्रमुख प्रतिद्वंदी विजय ने एक्टिंग की थी।

विरोधियों से मिल रही चुनौती

अधि राजाराम (AIADMK) : AIADMK के लिए पारंपरिक रूप से कमजोर मानी जाने वाली इस सीट पर AIADMK के प्रतिद्वंद्वी अधि राजाराम मध्य चेन्नई में विपक्ष की प्रासंगिकता पुनः प्राप्त करने का प्रयास कर रहे हैं। उनका चुनाव प्रचार सत्ता विरोधी नारों और DMK विरोधी वोटों को एकजुट करने पर केंद्रित था।

डी सेल्वम (टीवीके): नई राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेट्री कज़गम का प्रतिनिधित्व करते हुए, डी सेल्वम शहरी युवाओं और बदलाव चाहने वाले मतदाताओं को टारगेट करते हुए एक वैकल्पिक आवाज के रूप में सामने आए हैं। उनकी उपस्थिति नई राजनीतिक ताकतों के लिए बढ़ते अवसर को दिखाती है।

आयशा बेगम (एनटीके): नाम तमिलर काची (NTK) द्वारा उम्मीदवार बनाई गई आयशा बेगम एक ऐसी पार्टी का प्रतिनिधित्व करती हैं, जो विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में लगातार वोट शेयर के लिए जानी जाती है। एनटीके आम तौर पर पहचान आधारित और मुद्दों से प्रेरित मतदाताओं को आकर्षित करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *