गाजियाबाद के वसुंधरा में झुग्गियों में लगी आग, 5 झोपड़ियां जलीं; दमकल की मुस्तैदी से बड़ा हादसा टला

3.0kViews
1840 Shares

 इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा सेक्टर-नौ स्थित पांच झुग्गियों में सोमवार सुबह आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे वसुंधरा सेक्टर-नौ में झुग्गी-झोपड़ियों में आग की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पाया पांच झुग्गियों में आग लगी हुई थी।

करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया

झुग्गियों में पाॅलीथिन होने के कारण काला धुआं निकल रहा था। हौज पाइप लाइन बिछाकर आग बुझाने का प्रयास किया गया। करीब एक घंटे में आग पर पूर्ण रूप से काबू पा लिया गया। समय रहते काबू पाए जाने से आग अन्य मकानों तक नहीं पहुंच सकी।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि आग मेरठ निवासी शिलाजुद्दीन, महराज मध्यप्रदेश निवासी मनीराम, हरदोई निवासी नरेश, राजेश की झुग्गियों में लगी थी। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना में कोई जनहानी नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *