प्रयागराज की लक्षिता कुशवाहा ने आइसीएसई 10वीं में 99% अंक प्राप्त कर किया टाॅप

4.3kViews
1273 Shares

काउंसिल फार द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की ओर से आयोजित 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित हो चुके हैं। इसमें प्रयागराज के विद्यार्थियों को अच्छा स्थान प्राप्त हुआ है। 10वीं में टॉप थ्री में तीन बालिकाएं हैं, ये सभी एक ही स्कूल गर्ल्स हाईस्कूल (GHS) की छात्राएं हैं।

वेबसाइट पर भार अधिक होने से डाउनलोड में कठिनाई

जीएचएस की लक्षिता कुशवाहा ने 10वीं में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया है। वहीं इसी कॉलेज की 10वीं की छात्रा सारा खान को 98.60% और आराध्या राठौर को 98% अंक प्राप्त हुआ है।अन्य स्कूलों में अभी परीक्षा परिणाम डाउनलोड करने की प्रक्रिया चल रही है। वेबसाइट पर भार अधिक होने के कारण अंकपत्र डाउनलोड करने में कठिनाई हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *