बाजपुर में वृद्धा से दो लाख के जेवर लूटे, विरोध पर मारपीट कर खेत में घसीटा

1899 Shares

 क्षेत्र में लूटपाट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार सुबह टहलने निकली एक 80 वर्षीय वृद्ध महिला से दो बदमाशों ने छीना-झपटी कर दो लाख रुपये से अधिक कीमत के सोने के जेवर लूट लिए।

विरोध करने पर आरोपितों ने महिला के साथ मारपीट की और उसे पास के खेत में घसीट ले गए। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपित महिला को गंभीर हालत में खेत में छोड़कर फरार हो गए।

खेत में ले जाकर जबरन कुंडल उतारे

जानकारी के अनुसार रहमतुल्ला निवासी जमुना बाई पत्नी रांझा राम (80) शुक्रवार सुबह घर के पास टहलने निकली थीं। इसी दौरान दो युवक पहुंचे और उनके कानों में पहने लगभग दो तोले वजनी सोने के कुंडल छीनने का प्रयास किया। महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपितों ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें खेत में ले जाकर जबरन कुंडल उतार लिए।

परिजनों ने बताया कि जमुना बाई पक्षाघात से पीड़ित हैं और बोल नहीं पातीं, इसलिए उनकी आवाज किसी तक नहीं पहुंच सकी। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर स्वजन उनकी तलाश में निकले तो वह खेत के पास घवराई हुई मिलीं। घटना की सूचना मिलते ही केलाखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता व परिजनों से जानकारी ली। पुलिस ने आरोपितों की तलाश में क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *