ग्रेटर कैलाश को ‘गटर कैलाश’ बनने से बचाओ, मोबाइल शौचालय हटाने की मांग; सीवर ओवरफ्लो से परेशान इलाका

दक्षिणी दिल्ली के ईस्ट आफ कैलाश स्थित कैलाश हिल्स (सी ब्लाॅक) में सीवर ओवरफ्लो और गंदगी के चलते हालात बदतर बने हुए हैं। बिंदुसार कैंप के लिए लगाए गए मोबाइल शौचालय से ओवरफ्लो होकर सीवर का पानी सड़कों पर बह रहा है। इसके अलावा घरों के सामने सड़क किनारे कूड़ा फेंका जा रहा है।

इलाके में सीवर ओवरफ्लो और कूड़े के ढेर के चलते गंदगी और बदबू से लोग परेशान हैं। इसकी वजह से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। इसे लेकर लोगों ने एक्स पर ग्रेटर कैलाश को गटर कैलाश बनने से बचाओ- सरकार राहत दिलाओ अभियान शुरू किया है।

जनप्रतिनिधियों से लगा रहे गुहार

कैलाश हिल्स सोसाइटी में बिंदुसार कैंप है। यहां मौजूदा शौचालय का करीब महीने भर से मरम्मत का काम जारी है। ऐसे में कैंप के लोगों के लिए सोसाइटी के सामने मोबाइल शौचालय की व्यवस्था की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इस मोबाइल वैन की सफाई ही नहीं होती है। इसके चलते सीवर का पानी सड़कों पर बहने लगा है। इसके अलावा कैंप के लोग सड़क किनारे ही कूड़ा फेंकते हैं जिससे लोग परेशान हैं। समस्या को लेकर जनप्रतिनिधियों से लोग गुहार लगा रहे हैं।बाइल शौचालय हटाने की मांग

स्थानीय लोगों की मांग है कि सोसाइटी के सामने से मोबाइल शौचालय को हटाया जाए और पूरे क्षेत्र में सफाई कराई जाए। साथ ही सड़क किनारे कूड़ा नियमित रूप से उठाने, कैंप में डस्टबिन रखवाने, नियमित रूप से सफाई करने की मांग भी उठाई गई है।

एक्स पर ट्वीट करते हुए दीप्ति सिंह ने लिखा है कि महीने भर से इलाका सीवर जोन में बदल चुका है। इस मोबाइल शौचालय को तुरंत हटाकर हमें राहत दिलाई जाए। अन्य यूजर ने लिखा कि इस तरह ही स्थिति को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। स्वास्थ्य के लिहाज से यह खतरनाक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *