ऋषिकेश की कुख्यात तस्कर रेखा साहनी! नशा बेचकर बनाई संपत्ति, अब होगी जब्त

5.3kViews
1234 Shares

 कुख्यात नशा तस्कर रेखा साहनी पर पुलिस ने शिकंजा मजबूत कर लिया है। पुलिस की ओर पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। सालों से नशा बेचकर कमाई गई संपत्ति को भी कब्जे में लिया जाएगा।

ऋषिकेश और आसपास क्षेत्र में नशा बेचने के मामले में रेखा साहनी निवासी न्यू त्रिवेणी कालोनी गली नंबर दो, चंद्रेश्वर नगर कुख्यात है। उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज है।

कई बार गई जेल

बीच-बीच में पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई करती है। वह कई बार जेल भी गई है। जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद वह फिर से मादक पदार्थों की ब्रिकी में शामिल हो जाती है।

अब इस मामले पुलिस ने रेखा के विरुद्ध एनडीपीएस के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसमें केवल पुलिस ही नहीं बल्कि शासन भी सख्ती करता है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि गुरुवार को पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए रेखा साहनी को जिला कारागार सुद्धोवाला भेजा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *