देवघर में जल्द स्थापित होगी ब्लड स्टोरेज इकाई, कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट का भी होगा निर्माण

2.7kViews
1123 Shares

 रक्त भंडारण को लेकर आने वाली परेशानी जल्द ही दूर हो सकती है। जिला के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित बीपीएचयू (ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट) में रक्त भंडारण इकाई का निर्माण कराए जाने की पहल तेज हो गई है। इन जगहों पर लगभग एक सौ वर्गफीट क्षेत्र में रक्त भंडारण इकाई का निर्माण कराया जाएगा।

इस दिशा में निदेश प्रमुख, स्वास्थ्य सेवाएं डा. सिद्धार्थ सान्याल ने राज्य के तमाम सिविल सर्जन को रक्त भंडारण इकाई सहित कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट के निर्माण कार्य के लिए स्थान चिह्नित कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। निर्माण को लेकर चिह्नित किए गए स्थान की जानकारी सात दिनों के अंदर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

प्राप्त निर्देश के आलोक में उपाधीक्षक द्वारा सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को पत्राचार कर रक्त भंडारण इकाई के निर्माण के स्थल का चयन कर जानकारी उपलब्ध कराने को कहा। इसके लिए प्रभारियों को तीन दिनों का वक्त दिया गया है। जिला में कुल आठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है जबकि चार ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट क्रियाशील है।

कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट का भी होगा निर्माण

इसके अलावा जिला में संचालित रक्त केंद्र के साथ कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट के निर्माण करने के लिए स्थान को चिह्नित किया जाएगा। कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट छह सौ वर्गफीट में बनाया जाएगा। जिला में एक रक्त केंद्र संचालित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *