करिश्मा कपूर के बच्चों को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, संजय कपूर की संपत्तियों को सुरक्षित रखने का आदेश

2.7kViews
1631 Shares

दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की 30 हजार करोड़ की संपत्तियों को लेकर चल रहे विवाद के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेत्री करिश्मा कपूर के बच्चों के पक्ष में अंतरिम राहत दी है।

हाई कोर्ट ने संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर को उनकी संपत्तियों को खुर्द-बुर्द करने से रोक दिया है। अदालत ने आदेश दिया है कि करिश्मा कपूर के बच्चों द्वारा दायर मुकदमे के लंबित रहने तक उनकी संपत्तियों को सुरक्षित रखा जाए। करिश्मा कपूर के बच्चों ने संजय कपूर की वसीयत की प्रमाणिकता को चुनौती दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *