आत्महत्या करने वाले युवक के भाई ने थाने के गेट पर अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेला, मेरठ पुलिस के कार्रवाई न करने से था आहत

 बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव तजपुरा में दो दोस्तों के द्वारा रेप के झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी से आहत युवक ने सोमवार रात नहर पटरी स्थित आम के पेड़ पर फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपित को पकड़ लिया था।

दो दिन बीतने के बावजूद आरोपित को पुलिस ने जेल भेजने के लिए आवश्यक कार्रवाई नहीं की। गुरुवार को मृतक का भाई स्वजन के साथ थाने पहुंचा गया और पुलिस पर उसे छोड़ने की साजिश करने का आरोप लगाया। उसने थाने के गेट पर अपने ऊपर पेट्रोल की केन उड़ेल ली।

थाना बहसूमा के रजपुरा में 22 वर्षीय अभिषेक पुत्र कंवरपाल ने गत दो दिवस पूर्व नहर पटरी पर आम के पेड़ से लटककर फांसी लगा ली थी। सुसाइड नोट में उसने गांव के ही दो युवक प्रिंस व प्रियांशु पर झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया था‌‌।

एक आरोपित की मां पर धमकाने व पुलिस पर भी सुनवाई नहीं करने और धमकाने का आरोप लगाया था। मृतक के भाई अनिकेत ने प्रिंस व प्रयांशु के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

प्रिंस को हिरासत में लिया था। गुरुवार को दोपहर स्वजन को भनक लगी कि पुलिस हिरासत में लिए प्रिंस को छोड़ सकती है। स्वजन थाने पर पहुंचे और हंगामा किया। इसी बीच मृतक के भाई अनिकेत ने प्लास्टिक की केन लाकर पेट्रोल को अपने ऊपर उड़ेल लिया, लेकिन पुलिस ने लोगों की मदद से उसे रोक लिया।

स्वजन हिरासत में लिए प्रिंस को जेल भेजने की कार्रवाई करने व दूसरे आरोपित प्रियांशु की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *