सिद्धार्थनगर में युवक का शव मिलने से हड़कंप, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

6.6kViews
1804 Shares

संदिग्ध परिस्थितियों में घर से निकले युवक का शव दूसरे दिन बुधवार सुबह एक पुलिया के नीचे मिला है। वह एक दिन पहले मंगलवार शाम अपने घर से बाजार में सब्जी खरीदने के निकला था। शव के पास खून व चप्पल के इधर-उधर बिखरे मिलने पर स्वजन ने हत्या का आरोप लगाया है।

सदर थाना के जगदीशपुर राजा गांव निवासी यशवंत लोधी मंगलवार की शाम सब्जी खरीदने के लिए घर से निकला था। जब वह घर नहीं लौटा तो स्वजन ने देर तक खोजबीन की। दूसरे दिन सुबह उसका शव सदर थाना क्षेत्र के कोयलहरा पुल के नीचे मिला।

सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस व फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलन किया। एसएचओ सदर मिथलेश कुमार राय ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच की जा रही है। स्वजन ने अभी तहरीर नहीं दी है, तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *