हाइड्रोजन ट्रेन का सपना होगा सच, जींद में सुरक्षा आयुक्त ने प्लांट की बारीकियों का लिया जायजा

 रेलवे जंक्शन पर मंगलवार को मुख्य रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीसीआरएस) जनक कुमार गर्ग निरीक्षण के लिए पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले हाइड्रोजन प्लांट का निरीक्षण शुरू किया, जो करीब आधे घंटे से जारी है।

निरीक्षण के दौरान प्लांट की तकनीकी व्यवस्थाओं, सुरक्षा मानकों और हाइड्रोजन ट्रेन संचालन से जुड़ी तैयारियों की बारीकी से जांच की जा रही है। सीसीआरएस के दौरे को लेकर रेलवे प्रशासन पहले से पूरी तरह सतर्क नजर आया। स्टेशन परिसर और हाइड्रोजन प्लांट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

निरीक्षण के दौरान दिल्ली मंडल के डीआरएम, एडीआरएम सहित रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और व्यवस्थाओं की जानकारी सीसीआरएस को दी। निरीक्षण के दौरान हाइड्रोजन प्लांट की कार्यप्रणाली, ईंधन भराव व्यवस्था और सुरक्षा उपकरणों की जांच के साथ हाइड्रोजन ट्रेन संचालन से जुड़े पहलुओं पर भी फोकस रहेगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह निरीक्षण हाइड्रोजन ट्रेन परियोजना के लिए अहम माना जा रहा है। सीसीआरएस निरीक्षण के बाद आगे ट्रायल और संचालन को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *