‘माहौल बिगाड़ने की राजनीति में जुटी सपा’, गाजीपुर मामले में अखिलेश यादव के बयान पर श्रम मंत्री का पलटवार

गाजीपुर में युवती की मौत के मामले में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर श्रम मंत्री अनिल राजभर ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सपा पर माहौल खराब करने का आरोप लगाया।

कहा कि सपा और उसके मुखिया संवेदनशील मामलों में भी राजनीति करने से पीछे नहीं हटते। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा पूर्वांचल का सामाजिक माहौल खराब करने में लगी हुई है।

मंत्री ने कहा कि सपा की गिद्ध नजर हमेशा ऐसे मामलों पर रहती है, जहां से राजनीतिक फायदा लिया जा सके। सपा का मकसद पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना नहीं, बल्कि समाज में तनाव पैदा कर अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करना है।

उन्होंने दावा किया कि पीड़ित युवती के पिता स्वयं हाथ जोड़कर अपील कर चुके हैं कि उनकी बेटी की मौत पर राजनीति न की जाए।

पीड़ित परिवार सरकार और प्रशासन की कार्रवाई से संतुष्ट है तथा मामले में लगातार निगरानी रखी जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। माहौल खराब करने वालों, अफवाह फैलाने वालों और शांति भंग की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *