ओडिशा में बदलेगा मौसम: कालबैसाखी दिलाएगी गर्मी से राहत, 18 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

भीषण गर्मी से जूझ रहे ओडिशावासियों को अब राहत मिलने की उम्मीद है। राज्य में सोमवार से कालबैसाखी तूफानों का असर शुरू हो गया है।

क्षेत्रीय मौसम केंद्र ने 18 जिलों के लिए येलो वार्निंग जारी करते हुए बारिश, तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी दी है।

मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा के ऊपर सक्रिय ट्रफ लाइन के प्रभाव से 28 अप्रैल तक कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मयूरभंज, केंदुझर, बालेश्वर, भद्रक, कटक और खुर्दा में वज्रपात का खतरा अधिक बताया गया है।

तापमान में आएगी गिरावट

पिछले कई दिनों से 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचा तापमान लोगों को परेशान कर रहा था, लेकिन बारिश के कारण तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।

पश्चिमी ओडिशा में दिन में गर्मी बनी रह सकती है, मगर शाम को मौसम सुहाना होने की संभावना है। मौसम विभाग ने मछुआरों को गहरे समुद्र में न जाने की सलाह दी है, क्योंकि समुद्र में ऊंची लहरें और खराब मौसम बन सकता है।

प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *