हीट आईलैंड में बदल रहा महेंद्रगढ़, तापमान 43.5 डिग्री पार; अगले हफ्ते हल्की बारिश के आसार

महेंद्रगढ़ जिला हीट आईलैंड में तब्दील होता जा रहा है। लगातार गर्म हवाओं की वजह से सर्वाधिक गर्म क्षेत्र बन रहा है। हालांकि शनिवार को जिले में दोपहर बाद आंशिक बादल वाही देखने को मिलीं। कहीं-कहीं छिट-पुट बूंदाबांदी की गतिविधियों को दर्ज किया गया।

नारनौल का अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले एक सप्ताह में सर्वाधिक रहा है। न्यूतनम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। महेंद्रगढ़ का अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.5डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जिले में दिन तथा रात के तापमान सामान्य से अधिक बने हुए हैं।

रोहतक प्रदेश में सबसे गर्म

प्रदेश में सबसे गर्म रोहतक 44.6 डिग्री के साथ पहले तथा दूसरे स्थान पर हिसार 43.0डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एनसीआर पर आग उगलने वाली गर्मी ने अपने तीखे तेवरों को अख्तियार किए हुए हैं। पूरे इलाके में दिन तथा रात का पारा में उफान देखने को मिल रहा है।

मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में एनसीआर पर लगातार पश्चिमी गर्म मरूस्थलीय शुष्क हवाओं तथा सूर्य के तल्ख तेवरों ने पूरे इलाके में तापमान में सामान्य से अधिक बने हुए है। तथा जलती तपती गर्मी अपने तीखे तेवरों से आगाज किए हुए हैं । क्योंकि गर्म और शुष्क हवाओं ने वातावरण से धीरे-धीरे नमी को सोख लिया है।

भिवानी की रात सबसे ज्यादा गर्म

एनसीआर में अधिकतर स्थानों पर दिन के तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस से 44.6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। कुछ स्थानों पर हीट वेब (लूं) की स्थिति बनी हुई है। एनसीआर में सबसे ज्यादा गर्म दिन रोहतक के 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भिवानी की रात सबसे ज्यादा गर्म 30.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

एनसीआर में कब बदलेगा मौसम?

आने वाले दिनों में एनसीआर में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। शनिवार को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से एनसीआर में बादलों की आवाजाही देखने को मिल रही है। इस मौसम प्रणाली का असर शनिवार की शाम से लेकर रविवार की रात तक रहेगा। इससे एनसीआरमें तेज गति की हवाओं आंधी अंधड़ के साथ बिखराव वाली हल्की वर्षा बूंदाबांदी की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। हालांकि तापमान में ज्यादा गिरावट देखने को नहीं मिलेगी।

एक नया पश्चिमी विक्षोभ 27 अप्रैल रात को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी हरियाणा पर एक चक्रवातीय सर्कुलेशन बनने से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नमी पहुंचने लगेगी ।

29 अप्रैल तक पूरे इलाके में बादलों की आवाजाही में बढ़ोतरी होगी तथा 40 से लेकर 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने आंधी अंधड़ के साथ हल्की वर्षा बूंदाबांदी की गतिविधियों देखने को मिलेगी। भारतीय मौसम विभाग ने पूरे इलाके पर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। 30 अप्रैल तथा इसके बाद 2 तथा 5 मई को भी एक बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से एनसीआर में मौसम में बदलाव जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *