रालोद में शामिल हुए पूर्व भाजपा मंत्री अशोक यादव आगरा में बोले- पूर्वांचल तक बढ़ाएंगे पार्टी का दायरा, सपा के PDA का करेंगे पर्दाफाश

1674 Shares

भाजपा सरकार में राजस्व मंत्री रहे अशोक यादव रालोद की सदस्यता लेने के बाद आगरा पहुंचे। पार्टी नेताओं से मुलाकात कर आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि मथुरा तक चलने वाली रालोद की ट्रेन, अब मथुरा वाया आगरा कानपुर होते हुए पूर्वांचल तक जाएगी। इस दौरान उनका जोरदार स्वागत किया गया।

रालोद की सदस्यता लेने के बाद पार्टी नेताओं से की चर्चा

अशाेक यादव ने कहा कि रालोद का दायरा बढ़ाने के लिए वे खुद फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा कन्नौज में रैलियों की शुरुआत करेंगे, समाजवादी पार्टी के पीडीए की पोल खोलेंगें और लोगों को बताएंगे कि सपा का पीडीए क्या है। सैफई परिवार पर हमलावर होते हुए कहा कि सपा संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव मंडल आयोग के खिलाफ थे।

ये रहे मौजूद

स्वागत करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर, नरेंद्र बघेल, डॉक्टर रुपेश चौधरी, सतवीर रावत, सुरेंद्र वर्मा एडवोकेट, डॉक्टर मालती चौधरी, महानगर अध्यक्ष दुर्गेश शुक्ला, जिलाध्यक्ष गोविंद शर्मा, पुरुषोत्तम त्यागी, संजय फौजदार, संजीव शर्मा आदि प्रमुख रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *