पति की डिमांड पर भड़क गई पत्नी, प्राइवेट पार्ट पर लात मारकर ली जान; 3 महीने पहले ही हुआ था ऑपरेशन

 लौरिया के गोबरौरा बंगाली कालोनी में पारिवारिक विवाद में पत्नी ने पति की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि पति अपनी पत्नी के साथ संबंध बनाने की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने उसके अंडकोष पर पैर से जोरदार प्रहार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान गोबरौरा पंचायत के मटियरिया बंगाली कॉलोनी निवासी अमुल चंद्र नमोदास के 35 वर्षीय पुत्र अमित कुमार नमोदास के रूप में हुई है।

उसकी शादी लगभग नौ वर्ष पूर्व बगहा पुलिस जिला के सेमरा कॉलोनी में नीलम देवी के साथ हुई थी। दंपती को एक सात वर्षीय पुत्र और एक चार वर्षीय पुत्री हैं।

परिजनों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। तीन-चार महीने पहले भी दोनों के बीच मारपीट हुई थी, जिसमें पत्नी के मायके वालों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया था।

पति का 3 महीने पहले हुआ था ऑपरेशन

बताया जा रहा है कि मृतक की आंखों की रोशनी भी कमजोर थी और करीब तीन महीने पहले उसका हार्निया का ऑपरेशन हुआ था।

घटना की सूचना मिलने के बाद लौरिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी।

पूछताछ में आरोपी पत्नी नीलम देवी ने भी घटना को स्वीकार कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर थाने ले आई है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *