बांकेबिहारी मंदिर में सिंहासन के सामने कुर्सियां बिछाने पर छिड़ा विवाद, सेवायत को नोटिस

ठाकुर बांकेबिहारी में आए दिन विवाद हो रहे हैं। गुरुवार को मंदिर में राजभोग सेवा के दौरान फूलबंगला सेवा अर्पित करने वाले श्रद्धालु गद्दी पूजन को जगमोहन पर पहुंचे तो श्रद्धालुओं के लिए सेवायत ने ठाकुरजी के सिंहासन के सामने कुर्सियां बिछा दीं।

इससे मंदिर में मौजूद श्रद्धालु व अन्य सेवायत आक्रोशित हो गए। सेवायतों ने इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया।

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में गुरुवार को सुबह राजभोग सेवा बालकृष्ण गोस्वामी की थी। लेकिन, मंदिर में सेवायत मनोज गोस्वामी के यजमानों ने फूलबंगला सेवा अर्पित की। फूलबंगला सेवा अर्पित करने वाले श्रद्धालु जगमोहन में गद्दी पूजन के लिए पहुंचे तो सेवायत ने ठाकुरजी के सिंहासन के आगे कुर्सियां बिछाकर उन्हें बिठाया।

यह मंदिर की परंपराओं और धाार्मिक मर्यादा के विपरीत है। मंदिर उच्चाधिकार प्राप्त प्रबंधन समिति के सदस्य दिनेश गोस्वामी ने बताया कि समिति की ओर से नोटिस जारी कर सेवायत से तीन दिन में जवाब मांगा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *