Sapne Vs Everyone 2 Trailer: सपनों के लिए दुनिया से लड़ाई… इमोशनल कर देगा ‘सपने वर्सेस एव्रीवन 2’ का ट्रेलर

टीवीएफ की सुपरहिट वेब सीरीज में से एक ‘सपने वर्सेस एव्रीवन’ (Sapne Vs Everyone) का नया सीजन जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाला है। सीरीज की रिलीज से पहले मेकर्स ने दमदार ट्रेलर जारी किया है।

‘सपने वर्सेस एव्रीवन सीजन 2’ (Sapne Vs Everone Season 2 Trailer) का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। पहले सीजन को काफी पसंद किया गया था। यह 9.2 IMDb रेटिंग वाली टॉप रेटेड सीरीज में से एक थी। अब तीन साल दूसरा सीजन आ रहा है, जिसकी बेताबी सीरीज के ट्रेलर ने बढ़ा दी है।

वेब सीरीज का ट्रेलर

‘सपने वर्सेस एव्रीवन 2’ का ट्रेलर सपने, ताकत और जिंदा रहने की जद्दोजहद के इर्द-गिर्द घूमती है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि पहले सीजन की तरह ही दूसरे सीजन में जिम्मी (अंबरीश वर्मा) और प्रशांत (परमवीर चीमा) को अपने सपनों को पूरा करने के लिए कई चुनौतियों से गुजरना पड़ता है।

अभिनेता बनने की चाह लिए मुंबई आने वाले प्रशांत के लिए अपने सपनों को पूरा करना आसान नहीं है। सत्ता और पावर के जंग के बीच खतरनाक राह पर चलने वाले जिम्मी को भी अपने सपनों के लिए कुर्बानियां देनी पड़ती हैं।

क्या ही सीरीज की कहानी?

यह कहानी प्रशांत (परमवीर सिंह चीमा) के संघर्ष को दिखाती है, जो एक सख्त और निर्दयी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहा है। वहीं जिमी (अंबरीश वर्मा) रियल एस्टेट और राजनीति की खतरनाक दुनिया में सोच-समझकर आगे बढ़ रहा है, जहां सब कुछ ताकत, महत्वाकांक्षा और नियंत्रण पर चलता है। मुंबई के फिल्म इंडस्ट्री और रियल एस्टेट की ऊंची दांव वाली दुनिया के बीच प्रशांत और जिमी कैसे अपना भविष्य बनाते हैं और चुनौतियों का सामना करते हैं, सीरीज की कहानी इसी के इर्द-गिर्द है।

कब रिलीज होगी वेब सीरीज?

जिमी का किरदार निभाने वाले अंबरीश वर्मा ने सीरीज की कहानी लिखी और निर्देशित किया है, जबकि अरुणाभ कुमार और विजय कोशी ने इसे द वायरल फीवर के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। पांच एपिसोड की यह सीरीज एक बार फिर अंबरीश वर्मा, परमवीर सिंह चीमा और विजयंत कोहली को मुख्य भूमिकाओं में लेकर आ रही है। यह सीरीज 1 मई से अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर स्ट्रीम होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *