4 साल पुरानी महाफ्लॉप फिल्म के लिए Akshay Kumar ने मांगी माफी, कहा- ‘अगर आपको पसंद नहीं आया तो…’

1910 Shares

किसी भी फिल्म में सिर्फ कलाकार का अभिनय नहीं, बल्कि उसका लुक भी बहुत जरूरी होता है, खासकर ऐतिहासिक फिल्मों के लिए। 4 साल पहले अक्षय कुमार की एक फिल्म आई थी जिसमें उनका लुक देख दर्शक भड़क उठे थे। अभिनेता की खूब आलोचना हुई थी।

फिल्म में सबसे ज्यादा ध्यान अक्षय कुमार के नकली मूछों ने खींचा था। नकली मूछों के चलते अभिनेता को बहुत आलोचना झेलनी पड़ी। फिल्म तो फ्लॉप हुई ही, साथ में आलोचना भी हुई। अब चार साल बाद अक्षय कुमार ने नकली मूछों वाले कंट्रोवर्सी पर बात की है।

डिजास्टर फिल्म के लिए बोले अक्षय

यह फिल्म है साल 2022 में रिलीज हुई ‘सम्राट पृथ्वीराज’ की। फिल्म में पृथ्वीराज चौहान की भूमिका में दिखे अक्षय ने नकली मूछें लगाई थीं। इसके लिए उन्हें काफी ट्रोल होना पड़ा था। अब शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में एक्टर ने इस बारे में बात की है और माफी मांगी है। ‘भूत बंगला’ अभिनेता ने कहा-

फेक मूंछें लगाने की बताई वजह

अक्षय कुमार ने माफी मांगते हुए बताया कि आखिर उन्होंने क्यों वैसी मूंछ का इस्तेमाल किया था। उन्होंने कहा, “‘सम्राट पृथ्वीराज’ में कहानी के हिसाब से एक खास तरह की मूंछों की जरूरत थी और वैसी मूंछें मेरे चेहरे पर नैचुरली नहीं उग सकतीं। तो हां, हो सकता है कि नकली मूंछें अच्छी न लगी हों, हो सकता है कि बहुत से लोगों को वे पसंद न आई हों।”

अक्षय ने आगे कहा, “लेकिन आखिर में यह तो एक्टिंग ही है। वैसी ही मूंछें बढ़ाना शायद मेरे लिए मुमकिन न हो। लेकिन कभी-कभी आपको ऐसा करना पड़ता है। और अगर लोगों को यह पसंद नहीं आया, तो मैं माफी चाहता हूं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *