जिले की यातायात पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर चेकिंग के दौरान एक वाहन को सीज किया वहीं। 110 वाहनों के चालान किए गए। इसके साथ ही वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया।
यातायात पुलिस ने मंगलवार को चांडी तिराहा सहावर रोड, राजकोल्ड तिराहा, नदरई गेट सोरों गेट, बिलराम गेट, ढोलना रोड स्थित हजारा नहर पुल वाहन चैकिंग की गई।
110 वाहनों के चालान किए
इस दौरान यात्री वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी, गलत दिशा में वाहन चलाना, बिना फिटनेस वाहन चलाना, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट मोडिफाइड साइलेंसर, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी, मालवाहक वाहन में सवारियों को ले जाना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग, हूटर, प्रेशर हॉर्न का दुरुपयोग आदि के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक बुलेट बाइक को सीज कर 110 वाहनों के चलान किए।
नियमों का पालन करने के लिए किया जागरूक
यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान नियमों का पालन करने और सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने के लिए जागरूक किया गया।
पुलिस ने वारंटी किया गिरफ्तार
पुलिस ने वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एक वारंटी को गिफ्तार किया है। आरोपित काफी दिनों से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था। सदर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को क्षेत्र के गांव खुर्रमपुर निवासी गजेंद्र सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस ने वारंटी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।


