‘मजाक था’, बेंजामिन नेतन्याहू से अपने कॉलेज पर बमबारी करने की अपील पर अमेरिकी छात्रा गिरफ्तार

1991 Shares

फ्लोरिडा की एक यूनिवर्सिटी की छात्रा को गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। आरोप है कि छात्रा ने कथित तौर पर एक WhatsApp ग्रुप चैट में एक मैसेज पोस्ट किया था, जिसमें उसने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से अपने कॉलेज पर “बम गिराने” के लिए अपील की।

हालांकि, छात्रा ने अधिकारियों से कहा कि यह सिर्फ एक मजाक था, लेकिन अधिकारी इस धमकी को गंभीरता से लिया। 7News की एक रिपोर्ट के अनुसार, 23 वर्षीय छात्रा गैब्रिएला सल्डाना ने लगभग 215 छात्रों के एक व्हाट्सएप ग्रुप चैट में यह धमकी दी। छात्र विश्वविद्यालय के ओशन बैंक कन्वोकेशन सेंटर में शुक्रवार को होने वाले एक कार्यक्रम पर चर्चा कर रहे थे।

‘जान से मारने की धमकी दी’

वहीं, NBC मियामी की एक रिपोर्ट के अनुसार, गिरफ्तारी रिपोर्ट से पता चला कि उसने “शुक्रवार, 10 अप्रैल, 2026 को होने वाले एक निर्धारित कार्यक्रम के संबंध में एक WhatsApp ग्रुप चैट के जरिए लोगों को जान से मारने या शारीरिक नुकसान पहुंचाने की धमकी दी थी।”

रिपोर्ट में आगे कहा गया है, “प्रतिवादी ने ऐसा इस तरह से किया कि कोई अन्य व्यक्ति भी इसे देख सके और उसका इरादा इस धमकी को एक वास्तविक धमकी के रूप में प्रस्तुत करने का था।”

WhatsApp चैट में क्या लिखा?

यह मैसेज बुधवार रात को एक चैट पर भेजा गया था, जिसमें कथित तौर पर लगभग 215 छात्र शामिल थे। उसने यह मैसेज तब भेजा, जब छात्र यूनिवर्सिटी के ओशन बैंक कन्वोकेशन सेंटर में होने वाले एक आगामी कार्यक्रम पर चर्चा कर रहे थे। साल्डाना के मैसेज में लिखा था, “नेतन्याहू क्या आप कृपया FIU पर बम गिरा सकते हैं? अगले हफ्ते फाइनल एग्जाम हैं और मैं तैयार नहीं हूं।”

जज ने क्या कहा?

जब वह अदालत में पेश हुई तो जज मिंडी ग्लेजर ने कहा, “मैं आपकी बात समझ सकती हूं जब आप कह रही हैं कि यह एक मजाक है, लेकिन किसी निष्पक्ष व्यक्ति के लिए यह कोई मजाक नहीं है और यह ‘संभावित कारण’ (probable cause) के लिए काफी होगा।”

जज ने आगे कहा, “मैं यह नहीं कह रही हूं कि यह ‘तर्कसंगत संदेह से परे’ साबित करने के लिए काफी है। मुझे नहीं पता कि क्या राज्य इसे ट्रायल में साबित कर पाएगा, लेकिन इस सुनवाई के मकसद से मेरा मानना है कि ‘संभावित कारण’ के लिए काफी सबूत मौजूद हैं।” रिपोर्टों के अनुसार, उनकी जमानत राशि 5,000 डॉलर तय की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *