Maruti Fronx खरीदने के लिए ढीली करनी होगी एक्स्ट्रा जेब, किस वेरिएंट की कितनी में कितनी हुई बढ़ोतरी

 वाहन निर्माता मारुति सुजुकी की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी के तौर पर Maruti Fronx को ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी की कीमत को बढ़ा दिया गया है। इसकी कीमत में कितनी बढ़ोतरी हुई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

महंगी हुई Maruti Fronx

मारुति की ओर से फ्रॉन्‍क्‍स को भारतीय बाजार में कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी के तौर पर ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस गाड़ी की कीमत में बढ़ोतरी कर दी गई है। लेकिन इसकी औपचारिक जानकारी निर्माता की ओर से नहीं दी गई है।

कितनी बढ़ी कीमत

जानकारी के मुताबिक इस एसयूवी की कीमत में 7500 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ोतरी इस एसयूवी के अलग अलग वेरिएंट्स पर अलग अलग की गई है।

किन वेरिएंट्स की बढ़ी कीमत

निर्माता की ओर से इस एसयूवी के Sigma 1.2 CNG मैनुअल, Delta 1.2 CNG मैनुअल वेरिएंट्स की कीमत में सबसे ज्‍यादा बढ़ोतरी की गई है। इन दोनों की कीमत में 7500 रुपये तक बढ़ाए गए हैं।

अन्‍य वेरिएंट्स की कीमत में कितनी बढ़ोतरी

Delta 1.2 पेट्रोल मैनुअल, Delhi Plus 1.2 पेट्रोल मैनुअल, Delta 1.2 पेट्रोल एएमटी, और Delta Plus 1.2 पेट्रोल एएमटी वेरिएंट्स की कीमत में पांच हजार रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। इनके साथ ऑफर किए जाने वाले बाकी वेरिएंट्स की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

कितनी है कीमत

मारुति की ओर से फ्रॉन्‍क्‍स की एक्‍स शोरूम कीमत अब 6.85 लाख रुपये से शुरू हो रही है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 10.70 लाख रुपये है।

किनसे है मुकाबला

मारुति की ओर से फ्रॉन्‍क्‍स को कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इसका मुकाबला Maruti Brezza, Hyundai Venue, Kia Sonet, Kia Syros, Mahindra XUV 3XO, Skoda Kylaq और Tata Nexon जैसी एसयूवी के साथ होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *