5 साल बाद चालू होगी Ahan Shetty की बंद हुई फिल्म, इस डायरेक्टर संग मिलाया हा

 दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने 5 साल पहले आई फिल्म तड़प से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। एक स्टार किड के तौर पर उन्हें बैक टू बैक फिल्में करनी चाहिए थीं। लेकिन वह अब तक महज दो ही मूवीज में नजर आए हैं।

डेब्यू मूवी में शानदार काम करने के बाद अहान की एक फिल्म चर्चा में आई थी, जिसका टाइटल सनकी रखा गया था। लेकिन वक्त के साथ अहान की वह फिल्म नहीं बनी और ठंडे बस्ते में चली गई। अब एक बार फिर से सनकी के बनने की खबर सामने आ रही है।

जल्द बनेगी अहान की सनकी

अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने साल 2021 में प्रदर्शित फिल्म तड़प से हिंदी सिनेमा में पदार्पण किया था। यह फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बनी थी। उसके बाद अहान, साजिद के ही प्रोडक्शन में बन रही फिल्म सनकी करने वाले थे। हालांकि, वो फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई।

इस साल जनवरी में प्रदर्शित फिल्म बार्डर 2 के बाद अहान अब अपनी अगली फिल्म सनकी को लेकर एक्टर चर्चा में आ गए हैं, जो वह रुस्तम और मिशन रानीगंज फिल्मों के निर्देशक टीनू देसाई के साथ कर रहे हैं। फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार, पहले टीनू इस फिल्म को किसी दूसरे नाम से बना रहे थे।

हालांकि, उनकी इच्छा फिल्म का नाम सनकी रखने की ही थी, लेकिन उन्हें पता था इस नाम की फिल्म के अधिकार साजिद के पास हैं। ऐसे में अहान ने सनकी शीर्षक के लिए साजिद से संपर्क किया जिसके बाद साजिद ने बिना किसी शर्त सनकी शीर्षक का अधिकार अहान को दे दिया। हालांकि, अभी इसकी शूटिंग, कास्टिंग और रिलीज डेट को लेकर अहम जानकारी सामने आना बाकी है।

बॉर्डर 2 से जीता सबका दिल

सनी देओल की मल्टी स्टारर देशभक्ति फिल्म बॉर्डर 2 में अहान शेट्टी ने अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ी। इस मूवी में उन्होंने नेवी ऑफिसर महेंद्र सिंह रावत की अहम भूमिका को अदा किया, जो फैंस को काफी पसंद आई। ऐसे में अब आने वाले समय में अहान सनकी से अपनी छाप छोड़ते हुए नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *