प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 अप्रैल को अपनी काशी को 6000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं देंगे। एक दो दिन में लोकार्पण व शिलान्यास की सूची फाइनल हो जाएगी। दूसरी तरफ बरेका परिसर में पीएम की जनसभा को लेकर भी तैयारी चल रही है।
लोकार्पण की सूची हालांकि अभी फाइनल नहीं हुई लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री सारनाथ स्थित केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान परिसर में केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से 71.57 करोड़ रुपये की लागत से तैयार सोवा रिग्पा मेडिकल कालेज व अस्पताल का लोकार्पण भी करेंगे।
सोवा रिग्पा अस्पताल के गेट के दोनों तरफ लाल पत्थर से लोकार्पण शिलापट्ट लगाया जा रहा है। अस्पताल के बाहर पार्क में घास व फूल के साथ साफ सफाई का काम शुरू कर दिया गया है।
सोवा रिग्पा मेडिकल कालेज एवं अस्पताल का निर्माण कार्य पिछले वर्ष जुलाई व अगस्त माह में पूरा हो चुका है। कार्य भी हो रहा है। सिर्फ औपचारिक लोकार्पण शेष है। पिछले कई बार से प्रयास के बाद भी लोकार्पण नही हो पाया है।
तिब्बती संस्थान का प्रधानमंत्री के आग्रह था कि वह परिसर में आकर मेडिकल कालेज एंव अस्पताल का लोकार्पण कर जनता को समर्पित करें। जबकि पिछली बार 17 जुलाई 2025 की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ओर संस्कृति मंत्रालय के सचिव ने अस्पताल की व्यवस्था परखने भी गए थे। कुलपति प्रो वांगचुक दोरजे नेगी ने बताया कि अस्पताल के लोकार्पण को लेकर अपनी तरफ से तैयारी की जा रही है। इस मामले में मंत्रालय से बातचीत की जा रही है।
जड़ी बूटी से उपचार
प्राचीन तिब्बती चिकित्सा पद्दति सोवा रिग्पा अस्पताल में जड़ी बूटी से असाध्य रोगों के उपचार की सुविधा है। 45 बेड का सोवा रिग्पा अस्पताल एंव मेडिकल कालेज 2700 वर्गमीटर क्षेत्रफल में तिब्बती शैली में बना हुआ है। इसमे भूतल में पार्किंग,लांड्री,के साथ जड़ी बूटियों को रखने के लिए स्टोर । अन्य तलों पर इमरजेंसी, कांफ्रेंस हाल,ओपीडी, ऑडिटोरियम हाल, रिशेप्शन, क्लास रूम, वार्ड, व चिकित्सक कक्ष, पुस्तकालय के साथ सेमिनार हाल ,पैथालॉजी है।


